होम दिल्ली, पटना के बाद अब इस शहर की सड़कों पर भी दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक AC बसें
दिल्ली, पटना के बाद अब इस शहर की सड़कों पर भी दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक AC बसें
गाजियाबाद. गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) अगले महीने यानि अप्रैल महीने से 50 इलेक्ट्रिक बसें (Electric Bus Service) चलाने जा रही है. नगर निगम अप्रैल महीने में 50 इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ नेहरू नगर में बन रहे ऑडिटोरियम और सिहानी में गार्बेज फैक्टरी को भी चालू करेगी. गाजियाबाद नगर निगम के मुताबिक शहर में अगले महीने से 50 इलेक्ट्रिक बसें चलनी शुरू हो जाएंगी. इसके लिए गाजियाबाद के अकबरपुर और बहरामपुर में डिपो बनाने का काम अंतिम चरण में है. अधिकारियों ने कहा है कि डिपो का काम लगभग 70 प्रतिशत पूरा हो गया है और 31 मार्च तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा.
इलेक्ट्रिक बसें इतने रुट्स पर चलेंगी
बता दें कि गाजियाबाद में इलेक्ट्रिक बसों के लिए फिलहाल 10 रूट्स तय किए जा चुके हैं. अधिकारियों का दावा है कि इलेक्ट्रिक बसें चलने से गाजियाबाद में प्रदूषण में काफी कमी आएगी. इलेक्ट्रिक बसों में कई तरह के सुविधाएं दी गई हैं. खासकर महिलाओं के लिए पैनिक बटन लगाए गए हैं. महिलाएं जरूरी पड़ने पर इस बटन का प्रयोग कर सकती हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।