होम विपक्ष के सबसे बड़े हथियार हैं महाराष्ट्र के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह : संजय राउत
विपक्ष के सबसे बड़े हथियार हैं महाराष्ट्र के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह : संजय राउत
शिवसेना के नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि मुम्बई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह फिलहाल विपक्ष के लिए ''सबसे बड़ा हथियार'' हैं. महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के विरूद्ध सिंह के आरोपों से महा विकास अघाड़ी सरकार संकट में फंस गयी है. देशमुख के इस्तीफे की मांग तेज हो रही है .
राउत ने कहा कि यदि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महसूस करती है कि देशमुख के विरूद्ध सबूत नहीं है, तो उसमें गलत क्या है. उन्होंने कहा, '' यदि सरकार जांच की चुनौती हाथ में लेने के लिए तैयार है तो दिक्कत क्या है.'' राकांपा ने देशमुख का जबर्दस्त समर्थन किया है और उन्हें बर्खास्त किये जाने की किसी संभावना से इनकार किया है. राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को सिंह द्वारा लिखा गया पत्र देशमुख के विरूद्ध सबूत नहीं हो सकता है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।