होम कुंभ में प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते अन्य राज्यों से सुरक्षा बल मांगने की
कुंभ में प्रतिदिन 1 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते अन्य राज्यों से सुरक्षा बल मांगने की तैयारी
उत्तराखंड सरकार कुंभ के लिए अब अन्य राज्यों से सुरक्षा बल लेने की तैयारी कर रही है। इस कड़ी में राजस्थान, उत्तर प्रदेश व हिमाचल को पत्र भेजा जाएगा। अन्य राज्यों से पुलिस बल लेने का कारण केंद्र से 10 कंपनी कम सुरक्षा बल मिलना है। प्रदेश में कुंभ एक अप्रैल से विधिवत रूप से शुरू होगा। कुंभ के दौरान प्रतिदिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उतना ही पुलिस बल भी चाहिए। प्रदेश को अभी उत्तर प्रदेश से 10 कंपनी पीएसी, 40 रेडियो और 20 माउंटेड जीप मिल चुकी हैं। केंद्र ने 40 कंपनियां सुरक्षा बल भेजना था, मगर देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे चुनावों को देखते हुए 10 कंपनी पुलिस बल कम भेजा है। कुंभ मेले की सुरक्षा व्यवस्था की असली परीक्षा एक अप्रैल के बाद होनी है, जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ में आएंगे। इस दौरान होने वाले मुख्य स्नानों के मौके पर एक दिन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 30 लाख से अधिक हो सकती है। इतनी बड़ी संख्या को नियंत्रित करना बहुत बड़ी चुनौती है। इसे देखते हुए सरकार व मेला प्रशासन सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है।
इस कड़ी में पड़ोसी राज्यों से संपर्क साधा जा रहा है। इस कड़ी में अभी राजस्थान से तकरीबन दो हजार होमगार्ड भेजने का अनुरोध किया गया है। आइजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल का कहना है कि केंद्र से 10 कंपनियां पुलिस बल कम मिलने के कारण अन्य राज्यों से भी पुलिस बल लेने के लिए संपर्क साधा जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।