होम रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, पूछा- किसके दबाव में की थी सचिन वाजे की नियुक्ति?

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 21, 2021 08:34 PM

रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, पूछा- किसके दबाव में की थी सचिन वाजे की नियुक्ति?

रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, पूछा- किसके दबाव में की थी सचिन वाजे की नियुक्ति?

रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार पर साधा निशाना, पूछा- किसके दबाव में की थी सचिन वाजे की नियुक्ति?

पटना: मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्‍नर परमबीर सिंह की महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार के आरोपों वाली चिट्ठी सामने आने के बाद बीजेपी लगातार महाराष्ट्र सरकार पर हमलावर है. केंद्रीय क़ानून मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता रविशंकर प्रसाद ने उद्धव सरकार के खिलाफ सवालों की झड़ी लगा दी है. बिहार की राजधानी पटना में पीसी आयोजित करते हुए उन्होंने उद्धव सरकार पर महाअघाड़ी लूट की सरकार का आरोप लगाया है.

किसके दबाव में की सचिन वझे की नियुक्ति?

 

रविशंकर प्रसाद ने पीसी की शुरुआत करते हुए कहा कि मुंबई के एक पूर्व कमिश्नर ने चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि सचिन वाजे जो सस्पेंड थे, उन्हें गृहमंत्री ने उगाही का काम दिया था. बीजेपी की तरफ से इसे लेकर कई सवाल हैं. सबसे पहले जो वाजे सस्पेंड थे, उन्हें कोरोना काल में नियुक्त क्यों किया गया? किसके दबाव में किया गया? शिव सेना, सीएम या शरद पावर किसका दबाव था? क्यूं सचिन वझे के रोल को डिफ़ेंड किया गया?

 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जिस व्यक्ति का रिकॉर्ड गड़बड़ है, उससे वसूली कराया गया. दूसरा सवाल ये है कि शरद पवार का क्या रोल है? वो वरिष्ठ हैं पर उनकी भूमिका पर संदेह है? परमबीर सिंह ने कहा है कि वो उन्हें ब्रीफ़ करते थे. ऐसा क्यूं? वो सरकार के अंग नहीं हैं, फिर उनके ब्रीफ़िंग करने के पीछे दो सवाल. इतने गंभीर आरोपों पर शरद पावर ने क्या कार्रवाई की?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)