होम चंपत राय बोले-तीन साल में बनेगा राम मंदिर, कोई ड्रेस कोड लागू नहीं

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 21, 2021 08:40 PM

चंपत राय बोले-तीन साल में बनेगा राम मंदिर, कोई ड्रेस कोड लागू नहीं

चंपत राय बोले-तीन साल में बनेगा राम मंदिर, कोई ड्रेस कोड लागू नहीं

चंपत राय बोले-तीन साल में बनेगा राम मंदिर, कोई ड्रेस कोड लागू नहीं

उज्जैनः अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर की तैयारी बहुत अच्छी चल रही है। 3 साल में मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा।विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम मंदिर ट्रस्टी चंपत राय ने जानकारी दी। उन्होने कहा कि राम मंदिर में कोई ड्रेस कोड लागू नहीं होगा। महाकाल मंदिर में कौन सा ड्रेस कोड है। उनका दावा था कि मंदिर निर्माण के लिए हम किसी से चंदा नहीं ले रहे है।ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देर रात यहां पंहुचे विहिप नेता ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। माधव सेवा न्यास के भारत माता मंदिर में मीडिया से चर्चा में कहा कि कई पीढ़ियां गुजर जाएगी और कोई नहीं कह सकेगा कि सरकार का हस्तक्षेप रहा मंदिर में। ये पूरा मंदिर पत्थरों का होगा, जिसमे बुजुर्गों के लिए रेम्प और लिफ्ट भी लगाई जाएगी। भव्य मंदिर में करीब 50 हजार श्रद्धालु रोजाना दर्शन करने अयोध्या आएंगे।

राम मंदिर न्यास ने अयोध्या में 1.15 लाख वर्ग फुट जमीन खरीदी

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्रस्ट की गतिविधियों, सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए राम जन्मभूमि परिसर से करीब दो-तीन किलोमीटर दूर तकरीबन 1.15 लाख वर्ग फुट जमीन खरीदी है। न्यासी अनिल मिश्रा ने बताया कि बस्ती जिले के निवासी हरीश कुमार पाठक से पिछले हफ्ते राम कोट और थेरी बाजार इलाकों में स्थित दो प्लॉट खरीदे गएउन्होंने बताया कि 690 रुपये प्रति वर्ग फुट के दाम से जमीन खरीदी गई। मिश्रा ने कहा, ''हमने दोनों प्लॉट के मालिक को आठ करोड़ रुपये दे दिए हैं।'' मंदिर भूमि के विस्तार के लिए राम जन्मभूमि परिसरों से जुड़ी संपत्तियों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है और उनके मालिकों का पता लगाने के लिए एक सूची बनाई जा रही है। इन संपत्तियों में कुछ मुसलमानों के घर और मस्जिद भी हैंअयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि इन संपत्तियों के मालिकों का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि जो लोग यहां रह रहे हैं वे किरायेदार हैं या मकान के मालिक हैं।'' न्यास के सचिव चंपत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर का विस्तार आपसी सहमति और बातचीत से किया जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)