होम गुरुग्राम में मंगलवार को मीट शॉप बंद करने पर बोले ओवैसी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2021 08:28 PM

गुरुग्राम में मंगलवार को मीट शॉप बंद करने पर बोले ओवैसी

गुरुग्राम में मंगलवार को मीट शॉप बंद करने पर बोले ओवैसी

 गुरुग्राम में मंगलवार को मीट शॉप बंद करने पर बोले ओवैसी

नई दिल्ली:एआईएमआईएम नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोगों के मीट खाने से धार्मिक भावना आहत होने पर सवाल उठाया है। इसके पीछे हरियाणा राज्य में स्थित गुरुग्राम नगर निगम का एक फैसला है। इसी फैसले को लेकर ओवैसी ने तो ये भी पूछ लिया कि फिर क्या भावनाओं का ख्याल रखते हुए शुक्रवार को शराब की दुकानें बंद की जाएंगी। ओवैसी ने यह क्यों कहा इसके पहले पूरा मामला समझ लेते हैं।दरअसल गुरुग्राम नगर निगम ने हाल ही में एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें शहर में मंगलवार को मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक गुरुवार को आयोजित नगर निगम की बैठक में ये फैसला लिया गया।यह बैठक शहर में मीट की दुकानों की लाइसेंस फीस को बढ़ाकर 5000 से 10 हजार कर दिया गया और अवैध कटान पर जुर्माने को 10 गुना बढ़ाते हुए इसे 500 रुपये से 5 हजार कर दिया गया। इसी बैठक में ये प्रस्ताव दिया गया चूंकि नगर निगम के पास सप्ताह में एक दिन दुकान बंद करने का अधिकार है इसलिए मंगलवार को मीट की दुकानों को बंद रखा जाए।
बंद करने के पीछे बताई ये वजहयह प्रस्ताव वार्ड नंबर 19 के काउंसलर अश्विनी शर्मा लेकर आए थे जिसमें कहा गया था कि सप्ताह में एक दिन मीट की दुकानों को बंद रखा जाये। इस दौरान काउंसलरों ने कहा कि चूंकि रविवार को मीट की बिक्री काफी अधिक रहती है इसलिए इस दिन इसे नहीं बंद किया जा सकता है।

नगर निगम आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि चूंकि मंगलवार को अधिकांश लोग मीट नहीं खाते हैं और मांस खाना लोगों की व्यक्तिगत इच्छा है। ऐसे में हाउस मंगलवार के दिन दुकानों को बंद रखने पर विचार कर सकता है।

वार्ड नंबर 18 के काउंसलर सुभाष सिंगला ने कहा कि हम रविवार को दुकानों को बंद नहीं कर सकते क्योंकि इस दिन सेल बहुत रहती है। ऐसे में हमें हिंदू भावनाओं का ध्यान रखते हुए मंगलवार को मीट की दुकानों को बंद करना चाहिए। इसे कई काउंसलर का समर्थन मिला और इस पर मुहर लग गई।

ओवैसी ने फैसले पर साधा निशाना
इसी फैसले पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया है। उन्होंने किसी के द्वारा शेयर इस खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा है कि दूसरे लोग अपनी निजी जिंदगी में क्या कर रहे हैं इससे किसी की भावना कैसे आहत हो सकती है ? लोग मीट खरीद रहे हैं, बेच रहे हैं या खा रहे हैं वो किसी को ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)