होम भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया, सेना के सतर्क जवानों ने दबोचा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 21, 2021 08:15 PM

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया, सेना के सतर्क जवानों ने दबोचा

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया, सेना के सतर्क जवानों ने दबोचा

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया, सेना के सतर्क जवानों ने दबोचा

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार देर रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से पाकिस्तान के 40 वर्षीय एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। सेन के अधिकारियों ने इस बाती की पुष्टि की। फिलहाल आर्मी की ओर से उससे पूछताछ की जा रही है।

 


अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तानी नागरिक राजा हामिद को शनिवार देर रात ढाई बजे के आसपास घगवाल के नजदीक चाक डुलमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति से सीमापार करने और भारतीय सीमा में घुसने के पीछे की वजह पूछी जा रही है।

 

 


बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने संक्षिप्त बयान में बताया, 'रात के वक्त, बीएसएफ के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान के एक नागरिक की संदिग्ध गतिविधियां देखी। वह आईबी पार करके आया था और सैनिकों ने बाड़ के पास ही उसे गिरफ्तार कर लिया।' इससे पहले, 16 मार्च और आठ फरवरी को सांबा के रामगढ़ और चक फकीरा सेक्टरों में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के दो घुसपैठिए को तब मार गिराया था, जब वे बार-बार दी जा रही चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)