होम लॉकडाउन तो महज एक विकल्प है, लोगों को खुद से दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2021 08:13 PM

लॉकडाउन तो महज एक विकल्प है, लोगों को खुद से दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

लॉकडाउन तो महज एक विकल्प है, लोगों को खुद से दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

लॉकडाउन तो महज एक विकल्प है, लोगों को खुद से दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र में कोविड-19 के अब तक के अधिकतम 25,833 नए मामले सामने आने के एक दिन बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प है लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद से नियमों का पालन करेंगे। नंदुरबार में पत्रकारों से बात करते हुए, ठाकरे ने लोगों से वायरस से बचाव के लिए बिना किसी डर के टीका लगवाने की भी अपील की। उन्होंने स्वीकार किया कि कोविड​​-19 स्थिति गंभीर हो गई है क्योंकि बृहस्पतिवार को नए मामलों की संख्या इससे पहले की उच्चतम वृद्धि को पार कर गई जो सितंबर में दर्ज की गई थी।उन्होंने कहा, मैं लॉकडाउन को एक विकल्प के रूप में देखता हूं। लेकिन मुझे विश्वास है कि राज्य के लोग पिछली बार की तरह सहयोग करेंगे और स्वेच्छा से कोविड-19 नियमों का पालन करेंगे। ठाकरे ने कहा, ‘‘जब पिछले साल महामारी शुरू हुई थी, तो वायरस से लड़ने के लिए कुछ भी नहीं था, लेकिन अब कम से कम हमारे पास एक ढाल के रूप में टीके तो हैं। अब प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी है कि सभी को टीका लगाया जाए। टीका लेने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि टीकों की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, सभी को बिना किसी डर के टीका लगवाना चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)