होम शांति के लिए केवल लच्छेदार बातें नहीं, ठोस कार्रवाई भी करे पाक: अमरिंदर सिंह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 19, 2021 08:10 PM

शांति के लिए केवल लच्छेदार बातें नहीं, ठोस कार्रवाई भी करे पाक: अमरिंदर सिंह

शांति के लिए केवल लच्छेदार बातें नहीं, ठोस कार्रवाई भी करे पाक: अमरिंदर सिंह

शांति के लिए केवल लच्छेदार बातें नहीं, ठोस कार्रवाई भी करे पाक: अमरिंदर सिंह

चंडीगढ़: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बाजवा को केवल शब्दाडम्बर रचने के बजाय शांति के लिए ठोस कार्रवाई भी करनी चाहिए। बाजवा ने एक दिन पहले कहा था कि अब समय आ गया है कि भारत और पाकिस्तान को अपने ‘‘बीते वक्त को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए।’’ इससे कुछ ही दिन पहले दोनों देशों की सेनाओं द्वारा अचानकसंघर्ष विराम की घोषणा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कुछ इसी प्रकार के विचार व्यक्त किए थे। पहली बार आयोजित इस्लामबाद सुरक्षा वार्ता को संबोधित करते हुए जनरल बाजवा ने कहा था कि शांति और विकास की संभावनाएं, हमेशा ही दोनों देशों भारत और पाकिस्तान के बीच लंबित मुद्दों की मोहताज रही हैं। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने में ‘‘सबसे बड़ी बाधा’’ बताते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि बाजवा को पहले आईएसआई को काबू करना चाहिए और उसके बाद भारत पाकिस्तान संबंधों की स्थिरता की बात करनी चाहिए। सिंह ने एक बयान में कहा कि जनरल बाजवा को ‘‘शांति के बारे में लच्छेदार बातें करने के साथ ही ठोस कार्रवाई भी करनी चाहिए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक पाकिस्तान ठोस कार्रवाई के जरिए अपनी गंभीरता साबित नहीं कर देता, भारत, पाकिस्तान के साथ नरमी से पेश नहीं आ सकता। उन्होंने कहा, ‘‘ सीमा पार से भारत में लगातार घुसपैठ हो रही है। हर रोज सीमा पर भारतीय सैनिक मारे जा रहे हैं। हर दूसरे दिन वे (पाकिस्तान) ड्रोन के जरिए पंजाब में हेरोइन और हथियार गिरा रहे हैं।’’ 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)