होम केरल: मुस्लिम लीग के नेता ने किया मंदिर दर्शन, सुन्नी संगठन बोला-ऐसा सेक्युलरिजम नहीं चाहिए

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 18, 2021 08:26 PM

केरल: मुस्लिम लीग के नेता ने किया मंदिर दर्शन, सुन्नी संगठन बोला-ऐसा सेक्युलरिजम नहीं चाहिए

केरल: मुस्लिम लीग के नेता ने किया मंदिर दर्शन, सुन्नी संगठन बोला-ऐसा सेक्युलरिजम नहीं चाहिए

केरल: मुस्लिम लीग के नेता ने किया मंदिर दर्शन, सुन्नी संगठन बोला-ऐसा सेक्युलरिजम नहीं चाहिए

तिरुवनंतपुरम. केरल में गुरुवायुर विधानसभा सीट (Guruvayur constituency) पर मुस्लिम लीग के प्रत्याशी केएनए खादर (K N A Khader) श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दिलचस्प है कि खादर ने मंदिर दर्शन के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की है. उन्होंने कहा है कि-मेरा भरोसा है कि भगवान गुरुवायुरप्पन (श्री कृष्ण) भोग स्वीकार करेंगे. मुझे भरोसा है कि उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया है.

मंदिर दर्शन के दौरान खादर ने भी सामान्य लोगों की तरह दर्शन किए. उन्होंने साफ किया-हम भगवान के सामने प्रार्थना करते हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. हम सभी समुदायों के धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हैं. मैं मनथला की जुमा मस्जिद भी गया था. इसके अलावा मैं पालायुर चर्च में भी गया था. ईश्वर एक है और इस बात की पुष्टि वेद भी करते हैं.

मंदिर जिस इलाके में स्थित है, उसके विकास के लिए काम करेंगे
उन्होंने कहा कि मंदिर जिस इलाके में स्थित है वो उसके विकास के लिए काम करेंगे. इस बीच राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मुस्लिम संगठनों ने खादर के इस कदम की आलोचना भी है. मुस्लिम संगठनों ने कहा कि खुद सेकुलर दिखाने के लिए हिंदू देवी देवताओं की पूजा को स्वीकार नहीं किया जा सकता.भड़के मुस्लिम संगठन के नेता
रिपोर्ट के मुताबिक सुन्नी युवजन संघम के राज्य सेक्रेटरी अब्दुल हमीद फैजी ने कहा है कि एक मुस्लिम नेता का मंदिर जाना और पूजा करना धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से गलत है. उन्होंने कहा कि अगर धर्मनिरपेक्षता दिखाने के लिए गैरमुस्लिम मान्यताओं को मानना पड़े तो ऐसा सेकुलरिजम हमें नहीं चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)