होम सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर रच दिया इतिहास,
सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद पर रच दिया इतिहास,
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में फिफ्टी लगा दी. यह उनका दूसरा ही इंटरनेशनल मैच है लेकिन बैटिंग में यह उनकी पहली ही पारी है. उन्होंने 28 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से पचासा पूरा किया. सूर्यकुमार यादव ने आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर 50 रन का आंकड़ा छुआ. सूर्या ने इंटरनेशनल करियर में अपना खाता ही छक्का लगाकर खोला. उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर डीप फाइन लेग के ऊपर से छक्का उड़ाया. सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 मैच से अपना टी20 डेब्यू किया था. लेकिन तब उन्हें बल्लेबाजी में मौका नहीं मिला था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।