होम अभिषेक बनर्जी ने उड़ाया शाह की रैली का मजाक

Alert Star Digital Team Mar 15, 2021 09:05 PM

अभिषेक बनर्जी ने उड़ाया शाह की रैली का मजाक

अभिषेक बनर्जी ने उड़ाया शाह की रैली का मजाक

अभिषेक बनर्जी ने उड़ाया शाह की रैली का मजाक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की झाड़ग्राम रैली के रद्द होने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता की रैली से अधिक लोग तो 'जेसीबी से की जानेवाली खुदाई' को देखने या किसी दुकान पर चाय की चुस्की लेने के लिए एकत्र हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जब उत्तर प्रदेश, गुजरात या असम जैसे अपने शासन वाले राज्यों को स्वर्णिम राज्य में तब्दील नहीं कर पाई तो वह पश्चिम बंगाल को 'सोनार बांग्ला' बनाने का वायदा कैसे पूरा कर सकती है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे ने उपहास करते हुए कहा कि क्या भाजपा गाय के दूध से सोना निकालकर 'सोनार बांग्ला' बनाने की योजना बना रही है। डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक ने कहा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निर्धारित झाड़ग्राम रैली कुछ तकनीकी कारणों से रद्द हो गई। रैली की जो तस्वीरें मुझे मिलीं, उसमें बहुत कम लोग दिखते हैं। भाजपा नेता की रैली में मौजूद लोगों से अधिक लोग तो अर्थमूवर द्वारा की जाने वाली खुदाई को देखने या किसी गांव में दुकान पर चाय की चुस्की लेने के लिए जुट जाते हैं।''

उन्होंने पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के चंद्राकोना में एक रैली में कहा, ''दूसरी तरफ, तृणमूल कांग्रेस की रैलियों में लोगों की व्यापक भागीदारी से संकेत मिलता है कि पार्टी दो मई को 250 से अधिक सीट जीतकर सत्ता में लौटेगी।'' शाह पश्चिमी मेदिनीपुर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं। अभिषेक ने दांतन में एक अन्य रैली में कहा, ''जब सोनार यूपी नहीं बना, सोनार असम या सोनार गुजरात नहीं बना तो भाजपा सोनार बांग्ला का वायदा कैसे पूरा कर सकती है? ऐसा लगता है कि दिलीप घोष (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष) गाय के दूध से सोना निकालकर सोनार बांग्ला बनाएंगे।''

शाह को आज झाड़ग्राम में एक रैली को संबोधित करना था, लेकिन उन्होंने डिजिटल माध्यम से संक्षिप्त भाषण दिया। भाजपा ने कहा कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी की वजह से वह रैली में शामिल नहीं हो पाए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)