होम सबसे सस्ता सोना चाहिए तो इन शहरों में जाएं, जानें यहां के ताजा भाव
सबसे सस्ता सोना चाहिए तो इन शहरों में जाएं, जानें यहां के ताजा भाव
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट के बीच अब लोग ये भी देखने लगे हैं कि किस शहर में सोने का भाव सबसे कम है। रविवार को ओवर ऑल सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 10 रुपए का इजाफा होकर 43870 रुपए पर बंद हुआ। वहीं दूसरे शहरों में इसके भाव अलग-अलग देखे गए।
22 कैरेट सोने का भाव सबसे कम बंग्लुरू, विजयवाड़ा, मंग्लोर और मैसूर में देखा गया। यहां प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 42010 रुपए रहा। वहीं बड़ोदरा, अहमदाबाद और सूरत में 22 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति 10 ग्राम सबसे ज्यादा 44,310 रुपए रहा। मुंबई में इसकी कीमत 43810, कोलकाता में 44300, दिल्ली और लखनऊ में 44160 और पटना व नागपुर में 43870 पर बंद हुआ।
देखा जाय तो अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 56,200 रुपए/10 ग्राम से नीचे आकर 43870 पर आ गया है। विशेषज्ञों की मानें तो सोने के दाम में अभी और गिरावट देखी जाएगी। इसकी वजह डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत हो रहा है। दूसरा सोने-चांदी के आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती कर दी गई है। फिलहाल सोने-चांदी पर 12.5 फीसदी तक आयात शुल्क चुकाना पड़ रहा है।
अब ये घटकर 7.5 फीसदी तक हो जाएगा। इससे सोने-चांदी की कीमतों में और गिरावट दर्ज की जाएगी। देखा जाय तो चीन के बाद भारत सोने का सबसे बड़ा खरीदार है। इससे भारत में सोने का आयात बढ़ेगा और तस्करी पर नकेल कसने में मदद भी मिलेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।