होम प्‍याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, दोगुना किया जाएगा बफर स्‍टॉक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 15, 2021 08:56 PM

प्‍याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, दोगुना किया जाएगा बफर स्‍टॉक

प्‍याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, दोगुना किया जाएगा बफर स्‍टॉक

प्‍याज की कीमतों पर सरकार का बड़ा फैसला, दोगुना किया जाएगा बफर स्‍टॉक

प्याज की मांग व आपूर्ति में लगातार बढ़ते अंतर की वजह से खुदरा बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर काबू पाने के लिए सरकार ने प्याज का बफर स्टॉक बढ़ाकर दोगुना करने का फैसला किया है। केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय की सचिव लीना नंदन ने बताया कि महंगाई जैसे विषय को लेकर सरकार बहुत संवेदनशील है, जिसके लिए चालू वर्ष में प्याज का बफर स्टॉक दो लाख टन किया जाएगा। प्याज की मांग देश के सभी हिस्सों में है, जबकि इसकी खेती सीमित क्षेत्रों में ही होती है। प्याज के भंडारण को लेकर भी कई तरह की चुनौतियां हैं। इनसे निपटने की तैयारी की जा रही है। उपभोक्ता मंत्रालय के कामकाज का ब्योरा देने के बाद पूछे सवालों के जवाब में नंदन ने बताया कि प्याज की सरकारी खरीद के लिए केंद्रीय सहकारी एजेंसी को नामित किया गया है। भंडारण का दायित्व केंद्रीय वेयरहाउसिग कॉरपोरेशन (सीडब्ल्यूसी) के साथ निजी क्षेत्र की कंपनियां करेंगी। प्याज जैसी जल्दी खराब होने वाली फसल का भंडारण काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसके लिए विशेष कोल्ड स्टोरेज बनाए जाते हैं। इस क्षेत्र में निजी निवेश की सख्त जरूरत है। इस बाबत विशेष प्रोत्साहन योजना तैयार की गई है।

2019-20 में पहली बार 50 हजार टन प्याज का बफर स्टॉक बनाया गया था। 2020-21 के लिए एक लाख टन का प्याज का बफर स्टॉक बनाया गया। इस साल प्याज की पैदावार पिछले साल के मुकाबले बहुत अधिक नहीं होने का अनुमान है। हाल ही में जारी हार्टिकल्चर फसलों की पैदावार के पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, रबी सीजन 2020-21 में प्याज का कुल उत्पादन 2.63 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो 2019-20 में 2.61 करोड़ टन था। जिस बाजार में प्याज की मांग में साल दर साल इजाफा हो रहा है। इसके चलते कीमतें थम नहीं रही हैं। सरकारी बफर स्टॉक के माध्यम से जिस बाजार के असंतुलन को रोकने में मदद मिलेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)