होम जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी,

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2021 09:48 PM

जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी,

जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी,

जम्मू कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी,

जम्मू कश्मीर के शोपियां के रावलपोरा इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया. जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े शोपियां के राख नारापोरा निवासी जहांगीर अहमद वानी के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वो पिछले साल सितंबर से एक्टिव था और सुरक्षाबलों और आम नागरिकों पर हमले सहित कई आतंकवादी मामलों में शामिल था.

जम्मू कश्मीर पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ की जगह से हथियार और गोला-बारूद सहित USA निर्मित M4 कार्बाइन राइफल और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद हुई. मुठभेड़ के दौरान 3 घरों में आग लग गई, क्योंकि उपद्रवियों के एक समूह ने ऑपरेशन को बाधित और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने की कोशिश की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)