होम बंगाल में BJP को झटका, टिकट न मिलने पर पूर्व कोलकाता मेयर सोवन चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 14, 2021 09:50 PM

बंगाल में BJP को झटका, टिकट न मिलने पर पूर्व कोलकाता मेयर सोवन चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

बंगाल में BJP को झटका, टिकट न मिलने पर पूर्व कोलकाता मेयर सोवन चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

बंगाल में BJP को झटका, टिकट न मिलने पर पूर्व कोलकाता मेयर सोवन चटर्जी ने छोड़ी पार्टी

कोलकाता। बीजेपी ने आज जारी अपनी तीसरी और चौथी सूची में जहां केंद्रीय मंत्री और पार्टी के कई सांसदों को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही टिकट की आस लगाए कई लोगों के टिकट कटे हैं जिसे लेकर अब बगावत भी शुरू हो गई है। इनमें प्रमुख नाम कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी का है। कभी टीएमसी के दिग्गज रहे सोवन चटर्जी ने 2019 में बीजेपी ज्वाइन की थी। वह अपनी पारंपरिक बेहला पूर्व सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिससे नाराज चटर्जी ने बीजेपी छोड़ दी है।

चटर्जी की जगह बीजेपी ने पिछली 25 फरवरी को पार्टी में शामिल होने वाली अभिनेत्री पायल सरकार को बेहला पूर्वी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

केंद्रीय नेतृत्व को भेजा इस्तीफा

रविवार को बीजेपी नेता बैशाखी बनर्जी ने सोवन चटर्जी के पार्टी छोड़ने की जानकारी दी है। इसके साथ ही बैशाखी ने खुद के भी भाजपा से अलग होने की घोषणा की है। सोवन चटर्जी और बैशाखी बनर्जी ने अपना इस्तीफा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है।

सोवन चटर्जी का जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका है। खासतौर पर जब पार्टी कोलकाता और दक्षिण 24 परगना में उम्मीद कर रही थी कि सोवन चटर्जी कैडर को मजबूत करेंगे।

कौन हैं सोवन चटर्जी ?

सोवन चटर्जी को 2010 में कोलकाता के मेयर बने थे। इसके बाद 2011 में वह बेहला पूर्व सीट से टीएमसी के टिकट पर विधायक बने। 2016 के विधानसभा चुनाव में दोबारा वह इसी सीट से चुने गए। 2016 में वह ममता बनर्जी कैबिनेट में मंत्री बने। बाद में 2019 में वह टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)