होम इन तारीखों को देशभर के बैंकों में रहेगी हड़ताल, 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2021 09:36 PM

इन तारीखों को देशभर के बैंकों में रहेगी हड़ताल, 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल

इन तारीखों को देशभर के बैंकों में रहेगी हड़ताल, 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल

इन तारीखों को देशभर के बैंकों में रहेगी हड़ताल, 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी होंगे शामिल

नई दिल्लीः बीते दिनों पेश किए गए बजट में सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष में दो सरकारी बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया था. अब सरकार के इस ऐलान का विरोध शुरू हो गया है. बता दें कि बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 15-16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले होगी. इस यूनियन के अंतर्गत 9 बैंक यूनियन आती हैं.

इस दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी शामिल हो सकते हैं. बता दें कि जिन 9 बैंक यूनियंस का इस हड़ताल को समर्थन मिल रहा है, उनमें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन, ऑल इंडिया बैंक एम्पलोइज एसोसिएशन, नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक एम्पलोइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन, बैंक एम्पोलइज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्पोलइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स और नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स शामिल रहेंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)