होम जम्मू कश्मीर: राजनीतिक प्रक्रिया को बहाल करने में जुटा पूर्व विधायकों का समूह

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 13, 2021 09:01 PM

जम्मू कश्मीर: राजनीतिक प्रक्रिया को बहाल करने में जुटा पूर्व विधायकों का समूह

जम्मू कश्मीर: राजनीतिक प्रक्रिया को बहाल करने में जुटा पूर्व विधायकों का समूह

जम्मू कश्मीर: राजनीतिक प्रक्रिया को बहाल करने में जुटा पूर्व विधायकों का समूह

जम्मू में शनिवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों से संबंधित पूर्व विधायकों के एक समूह ने एक बैठक की, जिसमें उन्होंने जम्मू कश्मीर की स्थिति को अराजक करार दिया और यहां लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रक्रिया को जल्द बहाल करने की मांग की. नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस से जुड़े पूर्व मंत्रियों, विधायकों और एमएलसी ने कुछ सरकारी कार्यालयों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त की और तंत्र को ठीक करने में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के हस्तक्षेप की मांग की.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व विधायक काजी जलाल-उद-दीन के नेतृत्त्व में आयोजित बैठक के बाद एक बयान जारी करते हुए इसमें शामिल नेताओं ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व विधायकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की वर्तमान राजनीतिक संकट से बाहर निकालने में रचनात्मक भूमिका होगी. पूर्व विधायक परिषद के बैनर तले जारी बयान में कहा गया कि हम मौजूदा स्थिति के लिए मूकदर्शक नहीं बने रह सकते. इसके बजाए हम सरकार और लोगों के बीच की खाई को पाटने के प्रयास में जनता और प्रशासन के पास जाएंगे.

बयान में कहा गया कि परिषद ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा की और उनका मानना है कि एक राजनीतिक प्रक्रिया की बहाली पर मौजूदा गतिरोध आम जनता के दुखों को और बढ़ाएगा. बयान में कहा गया है कि उसने राजनीतिक प्रक्रिया को फिर से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार को समझाने के लिए उपराज्यपाल के हस्तक्षेप की मांग की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)