होम दिल्ली-एनसीआर में फिर आंधी-बारिश की संभावना, जानें राज्यों के मौसम का हाल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 12, 2021 08:09 PM

दिल्ली-एनसीआर में फिर आंधी-बारिश की संभावना, जानें राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में फिर आंधी-बारिश की संभावना, जानें राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में फिर आंधी-बारिश की संभावना, जानें राज्यों के मौसम का हाल

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। बता दें कि आज सुबह भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने दिन में आम तौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने और ओले पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

वहीं, तेज हवाओं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) के चलने की भी संभावना जतायी है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमाान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल का अभी तक का सबसे गर्म दिन भी था।

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली, हरियाणा, यूपी व राजस्थान के कई क्षत्रों में आंधी व तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति करीब 20-30 किमी प्रतिघंटा रहेगी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, कोसली, फरुखनगर, मानेसर, गुड़गांव, झज्जर, चरखाद्री, कुरुक्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत, गन्नौर, फरीदाबाद, सोहना, खरखौदा, सफीदों, नारनौल , यूपी के नोएडा, शामली, देवबंद, मुज्जफरनगर, खतोली राजस्थान के बरवाड़ी में बारिश होगी। अगले 1 घंटे के दौरान इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)