होम जन शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 8, 2021 09:16 PM

जन शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला

जन शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला

जन शिक्षण संस्थान द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला

लखनऊ :कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन संचालित जन शिक्षण संस्थान द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन मानसी इंस्टीट्यूट कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज से डॉ मंजू रानी चौधरी  एसोसिएट प्रोफेसर शशि भूषण डिग्री कॉलेज थीं । अपने उदबोधन मे उन्होंने महिलाओं को हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता पर बल दिया साथ ही महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला । जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ने कौशल विकास विकास योजना मे महिलाओं की भूमिका की चर्चा की । नई आशा की सीईओ विनीता ग्रेवाल ने महिलाओं के अधिकार एवं कौशल से कुशलता के बारे मे महिलाओं से बात की । अथिति वक्ता के रूप में चंदा त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे । मानसी इंस्टीट्यूट की सीईओ श्रीमती मुक्ता तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह को कार्यक्रम अधिकारी पन्नालाल  ने भी संबोधित किया तथा संचालन किरण धस्माना सहायक कार्यक्रम अधिकारी ने किया ।इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली  महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)