होम BJP CEC: उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मंथन, बीजेपी सीईसी की बैठक में पीएम मोदी शामिल
BJP CEC: उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मंथन, बीजेपी सीईसी की बैठक में पीएम मोदी शामिल
नई दिल्ली। पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। पश्चिम बंगाल में आठ चरण तो असम में तीन चरण में चुनाव होंगे। शेष जगहों पर एक चरण में चुनाव होना है। पश्चिम बंगाल और असम में उम्मीदवारों के चयन के संबंध में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत सीईसी के दूसरे सदस्य शामिल हैं। बता दें कि सीईसी बंगाल और असम में दो चरणों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा सकती है।
बता दें कि गुरुवार को दिन में बीजेपी के दिग्गज नेताओं मे उम्मीदवारों के चयन के संबंध में बैठक की थी। उस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए के। इन दोनों के अलावा बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, शुभेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय भी थे। बताया जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व ने ने हर एक सीट पर पर दो से तीन नामों को विचार के लिए मांगा था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।