होम जल्द शुरू होगी रेलवे की एक और सेवा, रेल यात्रियों को मिलेगी काफी राहत
जल्द शुरू होगी रेलवे की एक और सेवा, रेल यात्रियों को मिलेगी काफी राहत
रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले उन यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, जिन्हें रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री की सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा था। रेल मंत्रालय ने कोरोना काल में पिछले 11 महीने से यह बंद पड़े रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। मंत्रालय ने जोनल रेलवे को इसके लिए कोरोना प्रोटोकाल और स्थानीय स्थिति को ध्यान में रखने को कहा है। बता दें कि रेलवे बोर्ड की ओर से आईआरसीटी द्वारा संचालित रिटायरिंग रुम, रेल यात्री निवास व होटल के संचालन को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है। अब ऑनलाइन बुकिंग करने पर जरूरतमंदों को यह जगह निर्धारित शुल्क में उपलब्ध होने लगेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।