होम न्यूजीलैंड में आया बड़ा भूकंप, तीव्रता 7.3, सुनामी की चेतावनी जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2021 09:23 PM

न्यूजीलैंड में आया बड़ा भूकंप, तीव्रता 7.3, सुनामी की चेतावनी जारी

न्यूजीलैंड में आया बड़ा भूकंप, तीव्रता 7.3, सुनामी की चेतावनी जारी

न्यूजीलैंड में आया बड़ा भूकंप, तीव्रता 7.3, सुनामी की चेतावनी जारी

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से भी बाहर निकल आए. वहीं भूकंप के बाद अब सुनामी की चेतावनी दी गई है. न्यूजीलैंड में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 आंकी गई है. इसके बाद न्यूजीलैंड में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

 

न्यूजीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर गुरुवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसको लेकर अधिकारियों ने सुनामी के खतरे की चेतावनी दी. भूकंप से गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है. न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि वह अभी भी यह आकलन कर रही है कि क्या भूकंप की वजह से सुनामी आ सकती है. भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी गई.

 

एजेंसी ने तट के पास रहने वाले लोगों को सलाह दी कि अगर वे तेज या लंबे समय तक झटकों को महसूस करते हैं तो वे तुरंत ऊंचे मैदानी क्षेत्रों में चले जाएं. पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने कहा कि शुक्रवार की सुबह न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड में 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. पीटीडब्ल्यूसी ने कहा कि भूकंप के केंद्र के 300 किमी के भीतर सुनामी की लहरें संभव हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)