होम आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गलत जन्म तारीख मामले में बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज

Alert Star Digital Team Mar 4, 2021 08:57 PM

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गलत जन्म तारीख मामले में बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गलत जन्म तारीख मामले में बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, गलत जन्म तारीख मामले में बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. गलत जन्म तारीख के मामले में यह एफआईआर दर्ज की गई है.

 

रामपुर के कोतवाली स्वार में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 125-ए के अंतर्गत यह एफआईआर दर्ज हुई है. अब्दुल आजम खान रामपुर की स्वार विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं. स्वार क्षेत्र से चुनाव लड़ते समय चुनाव आयोग के शपथ पत्र में गलत जन्म तिथि दाखिल किए जाने को लेकर यह एफआईआर की गई है.

 

चुनाव आयोग में गलत सूचना देने और शपथ पत्र में गलत विवरण दिए जाने के लिए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खान ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी. वहीं नवाब काजिम अली खान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग के पत्र के आधार पर यह एफआईआर दर्ज की गई है.

 

बता दें कि आजम खान और उनके बेटे पर कई मामले पहले से ही चल रहे हैं. इन पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जबरन संपत्ति हड़पने जैसे कई मामले चल रहे हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)