होम सरकारी कार्यालय में जींस-टी शर्ट पहनकर आए तो होगी कार्रवाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 4, 2021 09:19 PM

सरकारी कार्यालय में जींस-टी शर्ट पहनकर आए तो होगी कार्रवाई

सरकारी कार्यालय में जींस-टी शर्ट पहनकर आए तो होगी कार्रवाई

सरकारी कार्यालय में जींस-टी शर्ट पहनकर आए तो होगी कार्रवाई

संभल। उप्र के संभल में कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड का पालन नहीं करने वालों पर अब कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है कि कार्यालय समय के दौरान कैजुअल्स ड्रेस न पहनें। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब कर्मचारियों को फार्मल कपड़े पहनकर ही कार्यालय में आना होगा। सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू है। किसी भी कर्मचारी को कार्यालय में जींस या टीशर्ट के पहनने पर मनाही लगी है। इसके बावजूद कुछ विभागों के कर्मचारी निर्देशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं और ड्रेस कोड का उल्लंघन हो रहा है। नवागत डीएम संजीव रंजन ने पूर्व में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करने वाले कर्मचारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी कार्यालय समय में जींस या टीशर्ट पहनकर नहीं, बल्कि फार्मल (औपचारिक) ड्रेस में कार्यालय में आएंगे। शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)