होम राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर CM नीतीश ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के इमरजेंसी वाले बयान पर CM नीतीश ने दी प्रतिक्रिया
टना: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इमेरजेंसी वाले बयान ने पूरे देश का सियासी पारा बढ़ा दिया है. सभी पार्टियों के नेता उनके बयान पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने भी राहुल गांधी के बयान पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने बिहार विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह पहले से ही सबको मालूम है कि देश में इमरजेंसी लगाना गलत था.
सीएम नीतीश ने कहा कि इमरजेंसी के शिकार हम सब लोग हुए थे. हमलोग उस समय युवा अवस्था में थे. उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में पूरे देश में आंदोलन चला था. इमरजेंसी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी हुयी थी. इस दौरान इमरजेंसी के नाम पर लोगों के मौलिक अधिकारों को छीन लिया गया था.
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में देश की जनता ने कांग्रेस को पराजित कर अपना संदेश दे दिया था कि देश कांग्रेस के विरोध में है. जयप्रकाश नारायण के विचारों से प्रभावित होकर देश की सभी विपक्षी पार्टियों ने एक साथ आकर जनता पार्टी का गठन किया था. इसके बाद केंद्र में जनता पार्टी की सरकार बनी थी. राहुल गांधी ने आज जो कुछ भी कहा है, यह उनका निजी विचार है.
बिहार की जेलों में आज एक साथ हुई छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल के अंदर की सभी चीजों पर नजर रखना जरूरी है. समीक्षा बैठक के दौरान हम इन चीजों की जानकारी लेते रहते हैं कि कहां क्या स्थिति है. जेल का संचालन कैसे हो रहा है, जेल के अंदर क्या गतिविधि चल रही है, इसको कभी-कभी देखना जरूरी होता है. इसी को लेकर जेलों में छापेमारी की जाती है. यह बहुत ही जरूरी है. छापेमारी के दौरान अधिकारियों के समक्ष जो तथ्य सामने आये हैं, उस पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।