होम मुख्तार अंसारी को यूपी वापस भेजने पर SC में कल होगी सुनवाई

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2021 09:31 PM

मुख्तार अंसारी को यूपी वापस भेजने पर SC में कल होगी सुनवाई

मुख्तार अंसारी को यूपी वापस भेजने पर SC में कल होगी सुनवाई

मुख्तार अंसारी को यूपी वापस भेजने पर SC में कल होगी सुनवाई

नई दिल्ली: क्या पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार बाहुबली मुख्तार अंसारी को बचा रही है? यह सवाल मंगलवार को फिर सुप्रीम कोर्ट में उठेगा. कोर्ट मुख्तार को भेजने में पंजाब सरकार की आनाकानी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की याचिका पर सुनवाई करेगा.

 

यूपी सरकार का कहना है कि उसके यहां के विशेष MP/MLA कोर्ट में मुख्तार के खिलाफ 10 गंभीर मामलों की सुनवाई सिर्फ इसलिए रुकी हुई है क्योंकि पंजाब 2 साल से उसे वापस नहीं भेज रहा. पिछले हफ्ते कोर्ट ने पंजाब सरकार के वकील दुष्यंत दवे के आग्रह पर सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी थी.

 

क्या है मामला?
यूपी सरकार ने याचिका में कहा है कि 2019 में एक मामूली केस में पेशी के लिए मुख्तार को यूपी की बांदा जेल से पंजाब के रोपड़ ले जाया गया था. तब से वह वहीं है. यूपी पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी रोपड़ जेल सुपरिटेंडेंट उसे भेजने से मना करते रहे हैं. यूपी की अलग-अलग अदालतों से जारी समन को रोपड़ जेल भेजा जाता है. लेकिन जेल अधिकारी मुख्तार का स्वास्थ्य खराब बता कर उसे यूपी नहीं भेजते.

 

पंजाब सरकार ने कोर्ट में दाखिल जवाब में कहा कि मुख्तार हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, पीठ के दर्द, त्वचा की एलर्जी और डिप्रेशन जैसी बीमारियों से जूझ रहा है. डॉक्टरों ने उसे आराम की सलाह दी है. इस वजह से अभी उसे यूपी नहीं भेजा जा सकता है. पंजाब सरकार ने यूपी की याचिका खारिज करने की भी मांग की है. उसकी दलील है कि उत्तर प्रदेश सरकार का इस मामले में याचिका दाखिल करने का कोई आधार नहीं है.

 

जहां पंजाब सरकार यूपी की याचिका खारिज करने की मांग कर रही है, वहीं मुख्तार अंसारी ने भी यूपी में दर्ज सभी मुकदमों को पंजाब ट्रांसफर करने की मांग की है. उसका कहना है कि यूपी में उसकी जान को खतरा हो सकता है.

 

यूपी का नया हलफनामा
यूपी सरकार ने मामले में नया हलफनामा दायर कर कहा है कि बांदा जेल सुपरिटेंडेंट ने बिना प्रयागराज के MP/MLA कोर्ट की अनुमति लिए मुख्तार को पंजाब पुलिस को सौंप दिया था. मोहाली की कोर्ट में पेशी के बाद मुख्तार को वापस नहीं भेजा गया. रोपड़ जेल में रख दिया गया. MP/MLA कोर्ट कई बार पेशी के लिए वारंट जारी कर चुका है. मोहाली मामले में 2 साल से चार्जशीट जमा नहीं हुआ. फिर भी मुख्तार वहां ज़मानत नहीं मांग रहा है. इससे दोनों की मिलीभगत साफ दिख रही है.

 

यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार की है कि वह न्याय के हित में अपनी विशेष शक्ति का इस्तेमाल करे और मुख्तार को वापस यूपी भेजने का आदेश दे. हलफनामे में यह भी कहा गया है कि यूपी में मुख्तार की जान को खतरे की आशंका गलत है. राज्य में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट मोहाली में दर्ज केस को भी प्रयागराज ट्रांसफर कर दे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)