होम बिहार में रोजगार मांग रहे छात्रों पर लाठी चार्ज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2021 09:29 PM

बिहार में रोजगार मांग रहे छात्रों पर लाठी चार्ज

बिहार में रोजगार मांग रहे छात्रों पर लाठी चार्ज

बिहार में रोजगार मांग रहे छात्रों पर लाठी चार्ज

नौकरी की मांग को लेकर सोमवार को वामपंथी दलों के छात्र संगठनों ने बिहार की राजधानी पटना में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विधानसभा मार्च कर रहे छात्रों और युवाओं पर काबू पाने के लिए पुलिस को पहले वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा और फिर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल का प्रयोग किया गया।

पुलिस के मुताबिक, सबको शिक्षा और सबको रोजगार की मांग को लेकर आईसा सहित वामपंथी दलों के कई छात्र संगठनों के लोग गांधी मैदान से रैली लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले। इसी क्रम में जे पी गोलंबर के पास पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। बैरिकेडिंग के बावजूद प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे, जिस पर पुलिस से उनकी नोंकझोंक शुरू हो गई।

इसके बाद पुलिस ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तब वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इस पर भी जब छात्र नहीं माने तो अंत में पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस बीच, जेपी गोलंबर पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस का भी दावा है कि कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए छात्र नेताओं ने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार चुनाव जीतने के बाद अब अपने चुनावी वायदे से पीछे भाग रही है। एनडीए की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के युवाओं को 19 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था, जिसे अब वह भूल गई है। सरकार को उसके वादे याद दिलाने के लिए आज छात्रों ने विधानसभा मार्च निकाला, जिसके साथ बर्बर व्यवहार किया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)