होम Space Mission के लिए भारत सरकार की मदद चाहता है ब्राजील, मांगे उपकरण
Space Mission के लिए भारत सरकार की मदद चाहता है ब्राजील, मांगे उपकरण
नई दिल्ली: दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ब्राजील भारत सरकार की मदद चाहता है, ताकि वो अंतरिक्ष के क्षेत्र में आगे बढ़ सके. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री मार्कोस पोंटेस से दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग के मुद्दे पर चर्चा की. एक वक्तव्य में बताया गया कि दोनों देशों के मंत्रियों ने ब्राजील के प्रक्षेपण कार्यक्रम और उससे संबंधित उपकरणों की खरीद पर भी विमर्श किया.
भारत ने अंतरिक्ष में भेजा ब्राजील का उपग्रह
वक्तव्य के अनुसार, डिजिटल माध्यम से की गई बैठक में भविष्य के अंतरिक्ष विज्ञान अभियान में सहयोग की संभावनाओं, इसरो ( ISRO) के पीएसएलवी पीएस4 (PSLV PS4) ऑर्बिटल प्रणाली के इस्तेमाल और अंतरिक्ष मौसम अध्ययन जैसे विषयों पर चर्चा की गई. इस बातचीत से एक दिन पहले रविवार को, इसरो की सहायता से ब्राजील के एमेजोनिया-1 सैटेलाइट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था.
मजबूत रिश्ते की शुरुआत
जितेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग एक मजबूत रिश्ते की शुरुआत है और अन्य देशों के लिए आदर्श है. उन्होंने कहा कि इस अभियान से इसरो की वाणिज्यिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के पहले मिशन का भी आगाज हुआ.
भारत सरकार से सहयोग का अनुरोध
पोंटेस ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत और ब्राजील (Brazil) के बीच सहयोग से कंपनियों को नए अवसर मिलेंगे और नए रोजगारों का सृजन होगा. वक्तव्य में कहा गया है कि ब्राजील ने अपने प्रक्षेपण अभियान के लिए प्रणाली और उपकरणों की खरीद में भारत के सहयोग का अनुरोध किया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।