होम बंगाल विधानसभा चुनावः कांग्रेस-लेफ्ट के बीच 92 सीटों पर बनीं सहमति,
बंगाल विधानसभा चुनावः कांग्रेस-लेफ्ट के बीच 92 सीटों पर बनीं सहमति,
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस-लेफ्ट के बीच सीट बंटवारे को लेकर सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में कुछ सीटों पर आम सहमति बन गई है। दरअसल, कांग्रेस पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी लेफ्ट और आईएसएफ के साथ गठबंधन में चुनाव लड रही है। 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए कांग्रेस और लेफ्ट के बीच 92 सीटों पर सहमति बन गई है, जबकि अन्य सीटों के बंटवारे बातचीत जारी है। कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि 92 सीटों पर सहमति बन गई है, बाकी सीटों के लिए आगे बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही सीटों और उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि पहले चरण के लिए 2 मार्च से नामांकन शुरु हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे ठोक रही हैं। चुनावी नतीजे 2 मई को सामने आएंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।