होम पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 1, 2021 09:10 PM

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट से ये अनुरोध किया गया है कि चुनाव आयोग को निर्देशित किया जाए कि बंगाल में 8 चरणों में चुनाव न कराया जाए।

पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में सबसे ज्यादा चरण में मतदान केवल पश्चिम बंगाल में होगा। चुनाव आयोग ने कुल 8 चरणों में वोटिंग कराने का फैसला किया है। आयोग का तर्क है कि त्यौहारों और सुरक्षा बलों की आवाजाही के आलावा मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने से चरण बढ़ाए गए हैं। वकील एमएल शर्मा ने याचिका के जरिए दलील दी है कि पंश्चिम बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाएं क्योंकि ये संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन करता है।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 26 फरवरी को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले चुनावों के तरीखों की घोषणा की थी। पांचों राज्यों में चुनाव 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच होने हैं।चुनाव के रिजल्ट 2 मई को आएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)