होम प्रियंका गांधी बोलीं- BJP देश भर में CAA लागू करने की बात करती है

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 1, 2021 09:06 PM

प्रियंका गांधी बोलीं- BJP देश भर में CAA लागू करने की बात करती है

प्रियंका गांधी बोलीं- BJP देश भर में CAA लागू करने की बात करती है

प्रियंका गांधी बोलीं- BJP देश भर में CAA लागू करने की बात करती है

लखीमपुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को दावा किया कि बीजेपी नेता देश भर में घूम-घूम कर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने की बातें कर रहे हैं, लेकिन असम में आते ही वे इस पर चुप्पी साध लेते हैं. सीएए के खिलाफ असम में 2019 में हिंसक प्रदर्शन हुए थे और उनमें पांच लोगों की जान चली गई थी.

 

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और छह अन्य पार्टियों का महागठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद असम में सरकार बनाएगा क्योंकि राज्य के लोग बीजेपी के झूठे वादों से आजिज आ गये हैं.

कांग्रेस नेता ने यहां पार्टी कार्यकताओं की बैठक के बाद कहा, ''चुनाव से पहले बीजेपी बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन अगले पांच वर्षों के दौरान वे लोग उन्हें पूरा करने के लिए कुछ नहीं करेंगे और लोगों को यह समझ आ गया है.''

 

प्रियंका ने कहा, ''बीजेपी के नेता देश भर में घूम-घूम कर सीएए लागू करने की बातें कर रहे है., लेकिन वे असम में आने पर इस बारे में चुप्पी साध लेते हैं. '' उन्होंने कहा, ''राज्य(असम) में इसका जिक्र करने का उनमें (बीजेपी नेताओं में) साहस नहीं है और असम के लोगों को उन्हें (भगवा पार्टी के नेताओं को) इस बारे में कभी बोलने तक नहीं देना चाहिए.... ''

 

गौरतलब है कि सीएए का उद्देश्य पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए ऐसे हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जो उन देशों में धार्मिक प्रताड़ना के चलते 31 दिसंबर 2014 तक भारत आ गए थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)