होम सीएम योगी बदलेंगे पश्चिम बंगाल में सियासी पारे का पैमाना

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 1, 2021 08:55 PM

सीएम योगी बदलेंगे पश्चिम बंगाल में सियासी पारे का पैमाना

सीएम योगी बदलेंगे पश्चिम बंगाल में सियासी पारे का पैमाना

सीएम योगी बदलेंगे पश्चिम बंगाल में सियासी पारे का पैमाना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक की भूमिका में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगलवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में उतरेंगे। चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ी चुनावी रैली करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद पार्टी के सबसे बड़े स्‍टार प्रचारक सीएम योगी को मैदान में उतार कर भाजपा नेतृत्‍व ने पश्चिम बंगाल को लेकर अपनी आक्रामक रणनीति साफ कर दी है।

पश्चिम बंगाल में हिन्‍दू समुदाय के लोगों पर प्रभाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्‍व ने चुनाव की घोषणा के साथ ही सीएम योगी को प्रचार के मैदान में उतार दिया है। भाजपा की रणनीति टीएमसी और उनके नेताओं को उन्‍हीं के अंदाज में जवाब देने की है। योगी की आक्रामक प्रचार शैली और हिन्‍दू वोटों पर प्रभाव को देखते हुए बंगाल भाजपा के नेताओं ने सीएम योगी के दौरे की बड़ी डिमांड की है । सूत्रों के मुताबिक पार्टी पश्चिम बंगाल में योगी के चुनावी दौरे का लंबा कार्यक्रम तय करने में जुटी है।

मंगलवार को योगी की पहली चुनावी जनसभा से बंगाल के चुनाव पर केसरिया रंग चढ़ना तय माना जा रहा है । गरीबी और पिछड़ेपन से जूझ रहे पश्चिम बंगाल के चुनावी मंच से सीएम योगी यूपी के विकास के माडल की झलक दिखलाएंगे। सांस्‍कृतिक वैभव और आर्थिक रूप से आत्‍म निर्भर बनते उत्‍तर प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों से निपटने के योगी माडल की गूंज भी बंगाल में मंगलवार को सुनाई देगी।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की रणनीति योगी मॉडल के जरिए ममता बनर्जी को चौतरफा घेरने की है। बिहार और हैदराबाद में योगी आदित्यनाथ की रैलियों से मिली सफलता को पार्टी अब पश्चिम बंगाल में दोहराने की तैयारी में है । योगी की रैलियों से कोरोना के दौरान पश्चिम बंगाल में प्रवासी मजदूरों की दशा, लव जिहाद, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और राम मंदिर निर्माण का मुद्दा पश्चिम बंगाल के सियासी पारे को नए पैमाने पर ले जाएगा ।

भाजपा सूत्रों ने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ की छवि फायरब्रांड हिन्‍दू नेता के साथ ईमानदार व सख्‍त प्रशासक की है । यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी के बाद चुनाव प्रचार के लिए भाजपा की निर्भरता सीएम योगी पर सबसे ज्‍यादा है । इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हैदराबाद के नगर निकाय चुनाव में प्रचार करने वाले वह बीजेपी के इकलौते मुख्यमंत्री थे । उनके चुनाव प्रचार का असर चुनाव के नतीजों में देखने को भी मिला । बीजेपी ने जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए 48 सीटें जीतीं और ओवैसी की पार्टी को तीसरे नंबर पर धकेलकर दूसरे नंबर की पार्टी बन गई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)