होम जब अखिलेश यादव और उनके लोगों ने लाल टोपी पहन ली

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2021 08:12 PM

जब अखिलेश यादव और उनके लोगों ने लाल टोपी पहन ली

जब अखिलेश यादव और उनके लोगों ने लाल टोपी पहन ली

जब अखिलेश यादव और उनके लोगों ने लाल टोपी पहन ली

यूपी की राजनीति में आज लाल टोपी छाई रही है. विधानसभा से लेकर सड़क तक. लाल टोपी के बहाने योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसा. अखिलेश के विधायकों को नाटक कंपनी कहा. ये भी पूछा कि क्या ये लोग घर में भी टोपी पहन कर ही रहते हैं. जवाब में अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर योगी की लाल टोपी वाली फोटो दिखाई. उन्होंने योगी से पूछा कि आखिर उन्हें लाल टोपी से डर क्यों लगता है?

एसपी पार्टी के बाकी नेता भी लाल टोपी वाली तस्वीर लगा रहे

 

शाम होते होते अखिलेश यादव ने ट्विटर और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल ली. उन्होंने लाल टोपी वाली अपनी तस्वीर लगा ली. उनके ऐसा करते ही समाजवादी पार्टी के बाकी नेता और समर्थकों में भी होड़ मच गई. सब अपनी पुरानी तस्वीर बदल कर लाल टोपी वाली फोटो लगाने लगे. समाजवादी पार्टी के समर्थकों में लाल टोपी लगाने की परंपरा रही है.

 

अखिलेश यादव जब भी किसी कार्यक्रम में जाते हैं या रैली करते हैं लाल टोपी जरूर पहनते हैं. कई बार तो वे अपने साथ दो तीन ऐसी टोपियां रखते हैं. उनकी देखा देखी अब समाजवादी पार्टी के बाकी नेता और कार्यकर्ता भी ऐसा ही करने लगे हैं. मुख्यमंत्री बनने से पहले अखिलेश टोपी नहीं पहनी करते थे. लेकिन अपने पिता मुलायम सिंह यादव के कहने पर उन्होंने इसे नियमित रूप से पहनना शुरू किया. मुलायम सिंह यादव भी समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों में लाल टोपी लगाते थे.

 

घर पर भी टोपी पहन कर रहते हैं क्या- योगी

 

लाल टोपी को लेकर संग्राम की शुरूआत यूपी विधानसभा से हुई. सीएम योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर बोल रहे थे. तभी लाल टोपी पहने समाजवादी पार्टी के कुछ विधायकों ने टोका टाकी शुरू की. इस पर योगी ने चुटकी लेते हुए कहा कोई लाल टोपी कोई हरी टोपी. पता नहीं ये क्या परिपाटी बन गई है? पता नहीं ये लोग घर पर भी टोपी पहन कर रहते हैं. फिर उन्होंने एक कहानी सुनाई

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)