होम विकेट के लिए बेईमानी पर उतारू हुए बेन स्‍टोक्‍स

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 24, 2021 08:09 PM

विकेट के लिए बेईमानी पर उतारू हुए बेन स्‍टोक्‍स

विकेट के लिए बेईमानी पर उतारू हुए बेन स्‍टोक्‍स

विकेट के लिए बेईमानी पर उतारू हुए बेन स्‍टोक्‍स

धर बल्लेबाजी में बेड़ा गर्क हुआ और सिर पर हार का खतरा तांडव करने लगा तो इंग्लैंड के खिलाड़ी बेईमानी पर उतर आए. उन्होंने पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन सरेआम बेईमानी की. और, जब उनकी बेईमानी पकड़ी गई तो कप्तान के साथ साथ ब्रॉड और एंडरसन जैसे सभी अनुभवी खिलाड़ी फील्ड अंपायर पर चढ़ बैठे. वो अंपायर से बहस करने लगे. उन्हें आंखें तरेरने लगे. क्रिकेट के नियमों के अनुसार इसपर जो एक्शन होगा सो तो होगा ही. लेकिन फिलहाल सौ टके की बात यही है कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की बेईमानी की पोल खुली है.

वो कहते हैं न एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी. इंग्लैंड भी यही करता दिखा जब पिंक बॉल टेस्ट के पहले दिन उसकी बेईमानी सरेआम हुई. ये बेईमानी तब हुई जब भारतीय टीम की पहली पारी शुरू हुई. भारत की पारी का अभी तीसरा ओवर ही चल रहा था कि हार के खतरे से डरा इंग्लैंड बेईमानी पर उतर आया.

एंडरसन के ओवर में स्टोक्स की बेईमानी

ये ओवर जेम्स एंडरसन डाल रहे थे. स्ट्राइक पर शुभमन गिल थे. एंडरसन ने बॉल डाली जो गिल के बल्ले का किनारा लेती हुई स्लिप में खड़े स्टोक्स की ओर गई. स्टोक्स ने उसे लपक तो लिया पर उनके हाथों में समाने से पहले गेंद ने जमीन को टच कर लिया था. हालांकि, स्टोक्स ऐसे पेश आते दिखे जैसे ऐसा कुछ हुआ ही नहीं. वो इसे एक क्लीन कैच करार दे रहे थे.

2 रिप्ले में थर्ड अंपायर ने पकड़ ली बेईमानी

फील्ड अंपायर को इस कैच पर संदेह हुआ तो उन्होंने मामले को थर्ड अंपायर की ओर बढ़ा दिया. थर्ड अंपायर ने सिर्फ दो रिप्ले देखकर ही भांप लिया कि ये कुछ और नहीं बल्कि स्टोक्स की बेईमानी है. वो अपने हावभाव से इसे क्लिन कैच करार दिलवाना चाहते हैं. पर थर्ड अंपायर के आगे उनकी दाल नहीं गली और गिल नॉट आउट करार दिए गए.

गुस्से से लाल-पीले रूट, एंडरसन, ब्रॉड अंपायर से जा भिड़े

स्टोक्स की बेईमानी पकड़े जाने के बाद स्टेडियम में बैठे क्रिकेट फैंस खुश थे. चोरी पकड़ी गई तो फैंस चीटर-चीटर के नारे भी लगाने लगे. उधर भारतीय टीम का खेमां भी खुश दिखा. लेकिन इंग्लैंड की टीम में गुस्सा उबाल मार रहा था. कप्तान जो रूट, जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड गुस्से से इतने लाल पीले हो गए कि वो अंपायर से बहसबाजी करने चले गए. लेकिन, इसका कोई फायदा नहीं हुआ. क्योंकि थर्ड अंपायर को जो सही लगा उसे वो कर चुके थे. उन्होंने स्टोक्स की बेईमानी को नज़रअंदाज कर भारत के फेवर में अपना फैसला सुना दिया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)