होम मुंबई पुलिस को 9 मार्च तक के लिए मिली गैंगस्टर रवि पुजारी की हिरासत

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 23, 2021 08:57 PM

मुंबई पुलिस को 9 मार्च तक के लिए मिली गैंगस्टर रवि पुजारी की हिरासत

मुंबई पुलिस को 9 मार्च तक के लिए मिली गैंगस्टर रवि पुजारी की हिरासत

मुंबई पुलिस को 9 मार्च तक के लिए मिली गैंगस्टर रवि पुजारी की हिरासत

मुंबईः मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी को बेगुलुरू से प्रदेश में लाने के बाद विशेष मकोका अदालत में पेश किया था, जिसने उसे 2016 के गोलीबारी के एक मामले में नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है. गौरतलब है कि पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था और बेंगलुरु की एक जेल में रखा गया था. वह कई वर्षों से फरार था.

साल 2016 के विले पार्ले इलाके में गोलीबारी का है आरोपी

कर्नाटक की एक अदालत ने 21 अक्टूबर, 2016 को मुंबई के विले पार्ले इलाके में गोलीबारी के एक मामले में गैंगस्टर पुजारी को मुंबई पुलिस को सौंपने की इजाजत दे दी थी, जिसके बाद पुलिस शनिवार को उसे लाने के लिए बेंगलुरु रवाना हुई थी. इस घटना के बाद महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)