होम भू-माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर खेल के मैदान बनाने को दी प्राथमिकता

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 23, 2021 08:42 PM

भू-माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर खेल के मैदान बनाने को दी प्राथमिकता

भू-माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर खेल के मैदान बनाने को दी प्राथमिकता

भू-माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर खेल के मैदान बनाने को दी प्राथमिकता

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान परिषद में कहा है कि उनकी सरकार ने अब तक राजस्व विभाग की 67,000 एकड़ जमीन को भूमाफिया से मुक्त कराया है और उस पर खेल के मैदान बनाने को प्राथमिकता दी है. मुख्यमंत्री ने सदस्य सुरेश कुमार त्रिपाठी द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा है कि वर्ष 2017 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र की जमीनों पर सत्ता के संरक्षण या अन्य तरीकों से किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए एंटी भू माफिया टास्क फोर्स (भू माफिया विरोधी कार्यबल)का गठन किया था.

विकासखंड स्तर पर नहीं ग्राम पंचायत स्तर पर भी बनें खेल के मैदान

इस कार्यबल के जरिए अभी तक राजस्व विभाग की 67,000 एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है. उन्होंने कहा है कि प्राथमिकता के आधार पर उन सभी ग्राम पंचायतों में कहीं पर खेल विभाग के द्वारा, कहीं पर युवा कल्याण विभाग के द्वारा और कहीं पर मनरेगा योजना के तहत खेल के मैदान बनाने को प्राथमिकता दी गई है. हमारा प्रयास है कि न केवल विकासखंड स्तर पर बल्कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी खेल के मैदान बनाये जाएं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)