होम UP: विपक्ष के आरोपों पर पलटवार

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Feb 23, 2021 08:55 PM

UP: विपक्ष के आरोपों पर पलटवार

UP: विपक्ष के आरोपों पर पलटवार

UP: विपक्ष के आरोपों पर पलटवार

लखनऊः उन्‍नाव जिले में दो दलित किशोरियों के संदिग्‍ध परिस्थितियों में मृत पाए जाने और राज्‍य के प्रमुख विपक्षी दलों द्वारा इस मामले में सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बीच उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनका आत्मसम्मान सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है. आज दिए गए एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्‍यमंत्री के सरकारी आवास पर मिशन शक्ति की प्रगति और इसके दूसरे चरण के संदर्भ में प्रस्‍तुतीकरण के अवलोकन के बाद योगी आदित्‍यनाथ ने यह बात कही है.

सीएम योगी ने दिए रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने के निर्देश

योगी ने सभी जिलों में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक रिपोर्टिंग चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए है, जहां महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में सूचना दर्ज कर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी. उल्‍लेखनीय है कि उन्‍नाव जिले के असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों में घास लेने गई तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्‍सकों ने दो किशोरियों को मृत घोषित कर दिया था.

विपक्ष ने किया था सदन से बहिर्गमन

हालांकि तीसरी किशोरी रोशनी को बचा लिया गया था. इस मामले को लेकर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर चर्चा कराए जाने की मांग की थी और सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट होकर सदन से बहिर्गमन किया था. समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा था. विधानसभा में वित्‍तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा तथा कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ने बजट में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई प्रावधान न किए जाने का भी आरोप लगाया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)