होम ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोलीं मायावती

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2021 09:21 PM

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोलीं मायावती

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोलीं मायावती

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोलीं मायावती

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आज पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की बढ़ती क़ीमतों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से इसका हल निकालने की मांग़ की है. गौरतलब है कि देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के भी ऊपर निकल गए है, जिससे आम आदमी का जीवन त्रस्त हो गया है.

सरकारी नियंत्रण हटते ही दाम हुए बेलगाम

बसपा प्रमुख ने ट्वीट किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं की कीमत पर से सरकारी नियंत्रण हटने के बाद इनके दाम बेलगाम होकर जिस प्रकार तेजी से अनवरत बढ़ रहे हैं उससे हर जगह हाहाकार मचा हुआ है व जनता का जीवन अति-दुःखी व त्रस्त है. स्थिति की गंभीरता का संज्ञान लेकर सरकार इसका हल निकाले.

करों में मनमानी कर रही है सरकार

मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा है कि केन्द्र व राज्य सरकारें खासकर पेट्रोल व डीजल पर अतिरिक्त करों की जो मनमानी वृद्धि कर रही हैं, उससे ही इनकी कीमतें आसमान छू रही हैं व करोड़ों गरीब व बेरोजगार जनता पर इसका सीधा बोझ आए दिन बढ़ रहा है. क्या संविधान ने ऐसी ही कल्याणकारी सरकार का सिद्धान्त सुनिश्चित किया है?

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)