होम मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम व संस्कृति की सजीव संवाहक : शाह

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Feb 21, 2021 08:43 PM

मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम व संस्कृति की सजीव संवाहक : शाह

मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम व संस्कृति की सजीव संवाहक : शाह

मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम व संस्कृति की सजीव संवाहक : शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने ट्वीट में अमित शाह ने कहा कि यह दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता है। हमें अपनी मातृभाषा का अधिकतम उपयोग करना चाहिए व बच्चों में अपनी संस्कृति की नींव को मजबूत करने के लिए मातृभाषा के ज्ञान संस्कार से पल्लवित करना चाहिए।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मातृभाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम व संस्कृति की सजीव संवाहक होती है।यह व्यक्तित्व के निर्माण, विकास और उसकी सामाजिक व सांस्कृतिक पहचान बनाती है।

 

अमित शाह ने यह भी कहा कि हमारी नई शिक्षा नीति सभी भारतीय भाषाओं के संरक्षण,विकास व उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के बारे में जागरूकता फैलाने और बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के लिए हर साल 21 फरवरी का दिन दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस साल के मातृभाषा दिवस का मूल विषय(थीम) 'शिक्षा और समाज में समावेश के लिए बहुभाषावाद को बढ़ावा देना' है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)