होम भाजपा ने कहा- कृषि कानून वापसी की जिद अस्वीकार्य, कमियां बताएं किसान संगठन

Alert Star Digital Team Feb 21, 2021 08:39 PM

भाजपा ने कहा- कृषि कानून वापसी की जिद अस्वीकार्य, कमियां बताएं किसान संगठन

भाजपा ने कहा- कृषि कानून वापसी की जिद अस्वीकार्य, कमियां बताएं किसान संगठन

भाजपा ने कहा- कृषि कानून वापसी की जिद अस्वीकार्य, कमियां बताएं किसान संगठन

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और संगठन मंत्रियों की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कृषि कानून का समर्थन करने के अलावा पीए मोदी की पीठ थपथपाई गई। तीनों नए कृषि कानूनों को कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए जरूरी बताते हुए प्रस्ताव में कहा गया है कि कांग्रेस और वाम दल राजनीतिक कारणों से किसान आंदोलन को लंबा खींचने की साजिश रच रहे हैं। कानूनी वापसी की जिद को अस्वीकार्य बताते हुए कहा गया है कि किसान संगठन कानूनों से जुड़ी अपनी आपत्तियों और सुझावों से सरकार को अवगत कराएं।

रविवार को हुई इस बैठक के बीच प्रेस ब्रीफिंग में पार्टी के राष्टï्रीय उपाध्यक्ष डा. रमन सिंह ने बताया कि इसमें कृषि संबंधी प्रस्ताव में कृषि कानूनों का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि इसे एक वर्ग को छोड़ कर देश के बड़े वर्ग का समर्थन हासिल है। इस क्षेत्र में सुधार की जरूरत है और पीएम मोदी ने इस ओर पहल की है।

उन्होंने किसान आंदोलन को कांग्रेस और वाम दलोंं की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कारणों से आंदोलन को लंबा खींचने का प्रयास किया जा रहा है। जहां तक सरकार का सवाल है तो अब भी वार्ता के लिए उसके दरवाजे खुले हैं। किसानों को महज तीनों कानूनों की वापसी की जिद छोड़ कर कानून की खामियां और अपने सुझावों से सरकार को अवगत कराना चाहिए।

कोरोना-चीन पर भी पीएम की तारीफ
इस दौरान कोरोना महामारी से निपटने और चीन से जुड़े विवाद पर भी पार्टी ने मोदी की तारीफ की। प्रस्ताव में कहा गया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सफल राष्टï्र-स्पष्टï नीति के साथ आगे बढ़ रहा है। पीएम के नेतृत्व में देश और सरकार की नीति स्पष्टï है। हम न किसी से आंख झुकाकर बात करेंगे न आंख दिखा कर। हम आंख मिला कर बात करेंगे। प्रस्ताव में कहा गया है कि कोरोना महामारी के दौरान दुनिया की निगाहें भारत पर थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत इस महामारी की चोट से उबर पाएगा। हालांकि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश न सिर्फ इस महामारी से पार पाने की ओर आगे बढ़ रहा है, बल्कि पूरी दुनिया को नया रास्ता दिखा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)