होम जब टिकैत की आंखों में आंसू आते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री के होंठों पर मुस्कुराहट आती है: प्रियंका
जब टिकैत की आंखों में आंसू आते हैं तो हमारे प्रधानमंत्री के होंठों पर मुस्कुराहट आती है: प्रियंका
मुज़फ्फरनगर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में किसानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह किसानों का अपमान कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, ये लड़ाई सिर्फ किसान नहीं बल्कि हर देशवासी के अस्तित्व की लड़ाई है। इस लड़ाई को एकजुट होकर लड़ेंगे।
प्रियंका ने कहा कि आंदोलन के दौरान जब राकेश टिकैत की आंखों में आंसू आते हैं, तो हमारे प्रधानमंत्री को मजाक सूझता है और उनके होंठों पर मुस्कुराहट आती है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे बड़ा अहसान जनता नेता पर करती है, नेता जनता पर कोई अहसान नहीं करता। इस वक्त देश की जो स्थिति है आप मुझसे बेहतर समझते हैं। ऐसा वक्त है जब 90 दिनों से लाखों किसान दिल्ली के बाहर बैठे हुए हैं संघर्ष कर रहे हैं आंदोलन कर रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।