होम शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2021 09:53 PM

शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

शाजिया इल्मी ने बसपा के पूर्व सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी की एक शिकायत पर बसपा के पूर्व सांसद अकबर अहमद 'डम्पी' के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। इल्मी ने अपनी शिकायत में अकबर अहमद 'डम्पी' पर एक निजी पार्टी में उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने कहा कि मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 506 और 509 के तहत दर्ज किया गया है। अहमद से इस बारे में टिप्पणी के लिए सम्पर्क नहीं हो सका और उन्होंने इस मामले में संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस के अनुसार, इल्मी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अहमद ने पांच फरवरी को दक्षिणपश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आयोजित एक रात्रिभोज कार्यक्रम में ''उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और अशिष्ट टिप्पणी कीं।''

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) आई पी सिंह ने कहा कि उन्हें इल्मी की शिकायत मिली है और उसके आधार पर अकबर अहमद 'डम्पी' के खिलाफ सात फरवरी को एक मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी ने कहा कि मामले में जांच जारी है। इल्मी ने शनिवार को आरोप लगाया कि कार्यक्रम में अहमद उनके प्रति ''बहुत अपमानजनक'' थे। इल्मी ने कहा कि उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)