होम 2 फरवरी को असम, पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2021 09:56 PM

2 फरवरी को असम, पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

2 फरवरी को असम, पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

2 फरवरी को असम, पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) 22 फरवरी 2021 को असम (Assam) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) का दौरा करेंगे और वह सुबह लगभग 11:30 बजे असम के धेमाजी के सिलापाथर में आयोजित एक कार्यक्रम में तेल एवं गैस क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री इंजीनियरिंग कॉलेजों का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद शाम लगभग साढ़े चार बजे वह पश्चिम बंगाल के हुगली में कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मोदी इंडियन ऑयल की बोंगाईगांव रिफाइनरी की एक इकाई, डिब्रूगढ़ के मधुबन में ऑयल इंडिया लिमिटेड के सेकेंडरी टैंक फार्म और तिनसुकिया के हेबड़ा गांव में एक गैस कंप्रेशर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. वह धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन और सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास भी करेंगे.

मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्रीविज्ञप्ति के मुताबिक इस अवसर पर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी एवं मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी उपस्थित रहेंगे.

प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो रेलवे के विस्तार का उद्घाटन करेंगे और इस खंड पर पहली मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)