होम देश में हमेशा मजबूत, स्थिर और स्वस्थ विपक्ष की आवश्यकता : उप राष्ट्रपति
देश में हमेशा मजबूत, स्थिर और स्वस्थ विपक्ष की आवश्यकता : उप राष्ट्रपति
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष की आवश्यकता पर जोर देते हुए गुरुवार को कहा कि देश को हमेशा एक मजबूत, स्थिर और स्वस्थ विपक्ष की आवश्यकता होती है।
उप राष्ट्रपति नायडू यहां वरिष्ठ पत्रकार रमेश कांदुला की पुस्तक "मैवरिक मसीहा - एनटी रामाराव की एक राजनीतिक जीवनी" का विमोचन करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह पुस्तक दिग्गज अभिनेता और राजनेता एनटी रामाराव के राजनीतिक जीवन पर आधारित है। वेंकैया ने देश में आर्थिक सशक्तीकरण के माध्यम से लोगों को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
वेंकैया ने तेलुगु देसम पार्टी के संस्थापक एनटी रामाराव के साथ अपनी मुलाकात का हवाला देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए उनका जुनून सबसे खास था। उन्होंने कहा कि एनटीआर की विरासत केवल राजनीतिक इतिहासकारों के लिए ही नहीं है - उनकी संपूर्ण मानवता, स्पष्टवादिता, ईमानदारी, अनुकरणीय अनुशासन और निडर देशभक्ति के कारण वह विरासत के योग्य हैं। उप राष्ट्रपति ने कहा कि एनटीआर के व्यक्तित्व का एक कम-ज्ञात और पर्याप्त रूप से नहीं समझा जाने वाला पहलू उनकी 'भारतीयता' थी। वह हमारे देश के मूल्यों, रीति-रिवाजों और दर्शन की विरासत के महान प्रशंसक थे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।