होम निगम चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार, कृषि मंत्री तोमर ने बताया क्‍यों हुआ ऐसा

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 18, 2021 08:49 PM

निगम चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार, कृषि मंत्री तोमर ने बताया क्‍यों हुआ ऐसा

निगम चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार, कृषि मंत्री तोमर ने बताया क्‍यों हुआ ऐसा

निगम चुनावों में बीजेपी को मिली करारी हार, कृषि मंत्री तोमर ने बताया क्‍यों हुआ ऐसा

नई दिल्‍ली। पंजाब नगर निगम में बीजेपी को करारी हार मिली है। ऐसा कहा जा रहा है कि किसान आंदोलन के चलते ऐसा हुआ है। लेकिन केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा है कि नतीजों को किसानों के आंदोलन से जोड़ना उचित नहीं है। उन्‍होंने कहा कि हम पंजाब में कमजोर थे और इसके पहले हम अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। लेकिन इसबार हमने अलग से चुनाव लड़ा जिससे नुकसान हुआ। तोमर ने कहा कि असम में होने वाले चुनाव को लेकर कहा कि सरकार के प्रति प्रो इनकंबेंसी के चलते भाजपा विधानसभा चुनावों में अधिक सीटें जीतने वाली है।

उन्‍होंने कहा कि असम की जनता ने देखा है कि इसके पहले की सरकार में क्‍या हो रहा था। करप्‍शन अपने चरम पर था। विकास कोसों दूर था। कानून और व्‍यवस्‍था की स्थिति बेहद खराब थी। एंटी इनकंबेंसी के बजाय असम प्रो इनकंबेंसी देखी जा रही है। बीजेपी के लिए यह बहुत अच्‍छा सकेंत है और उम्‍मीद है कि बीजेपी फिर से सरकार बनाने में सफल होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी टीम ने इन 5 वर्षों में जनता की जो सेवा की है। असम में शांति और कानून व्यवस्था की स्थापना की है। उन्होंने विकास को नए आयाम से जोड़ा है।

पंजाब में कांग्रेस की बंपर जीत

आपको बता दें कि पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस को भारी जीत मिलने से पार्टी में उत्साह है। इसने इन चुनावों के लिये 2,037 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे. वहीं, शिअद ने 1,569, भाजपा ने 1,003, आप ने 1,606 तथा बसपा ने 160 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इन चुनावों के लिये 2,832 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। जीत से गदगद सीएम अमरिंदर ने कहा है कि कृषि कानूनों के विरोध और किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए चुनावों में लोगों का भाजपा के प्रति गुस्सा साफ नजर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के सहयोगी रहे शिअद और आप भी किसानों के लिए 'मगरमच्छी' आंसू बहाते रहे और ढोंग करते रहे लेकिन मतदाताओं ने इन पार्टियों के शगूफों को समझ लिया था। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि यह नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तस्वीर स्पष्ट कर दी है और विधानसभा चुनावों में शिअद, भाजपा व आप का नाम पंजाब के राजनीतिक नक्शे से ही मिट जाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)