होम बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर इस टोल फ्री नंबर पर सूचित करें किसान

Alert Star Digital Team Feb 18, 2021 08:39 PM

बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर इस टोल फ्री नंबर पर सूचित करें किसान

बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर इस टोल फ्री नंबर पर सूचित करें किसान

बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर इस टोल फ्री नंबर पर सूचित करें किसान

 जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम रबी 2020-21 में कुल 120472.1878 हेक्टेयर अधिसूचित फसल का बीमा किसानों के द्वारा किया गया है जिसमें चना फसल में 112498 हेक्टेयर, गेहूं सिंचित- 5034.50, अलसी 2691 तथा गेहूं असिंचित में 44.53 हेक्टेयर फसल का बीमा हुआ है। जिले के कुछ क्षेत्रों में चना फसल की कटाई प्रारंभ हो रही है परन्तु चक्रवाती हवाओं के कारण मौसम खराब होने से बेमौसम बारिश की आंशका हो रही है।

बेमौसम बारिश से फसलों को मुख्यरूप से चना फसलों को नुकसान होने की संभावना अधिक रहती है, जिसके लिये योजनांतर्गत बीमित किसानों की फसल खराब होती है तो तत्काल बीमा कंपनी को सूचना दे सकते है, ताकि बीमा कंपनी द्वारा सर्वे उपरांत क्षति के अनुपात में क्षतिपूर्ति राशि दी जा सकें। योजना के प्रावधानुसार फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिये रखी हुई अथवा छोटे बंडलों में रखे हुई अधिसूचित फसल को प्राकृतिक आपदा यथा ओला, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा एवं बेमौसम वर्षा से अधिसूचित इकाई में 25 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में फसलों को क्षति होती है तो ऐसी अवस्था में नमूना जांचकर सभी बीमित किसानों को क्षति का भुगतान किया जाएगा। यदि अधिसूचित इकाई में 25 प्रतिशत के कम क्षेत्र में हानि होती है तो उन सभी प्रभावित बीमित किसानों के नुकसान की जांच कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति के पात्र घोषित की जाएगी।

नुकसान की सूचना
किसानों को फसल नुकसान की सूचना बीमा कंपनी की टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 या लिखित रूप से स्थानीय राजस्व, कृषि अधिकारी, बैंकों को निर्धारित समय सीमा 72 घंटे के भीतर बीमित फसल के ब्यौरे, क्षति की मात्रा तथा क्षति के कारण सहित सूचित करना होगा या सीधे ''क्राप इंश्योरेंस एप'' से भी सूचित कर सकते है। क्षति की सूचना मिलने के उपरांत बीमा कंपनी 48 घंटे के भीतर सर्वे कार्य पूर्ण कर दावा भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।

किसानों से आग्रह है बीमित फसल में क्षति होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर 1800-419-0344 से बीमा कंपनी को सूचित करें तथा योजनांतर्गत अधिसूचित ग्रामों में पटवारी एवं ग्रा.कृ.वि.अ. के द्वारा बीमा निर्धारण के लिए किये जा रहे फसल कटाई प्रयोग में शामिल होवे ताकि वास्तविक लाभ प्राप्त हो सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)