होम सीएम योगी ने किया 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
सीएम योगी ने किया 60 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में 60 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राप्ती नदी के किनारे तीन घाटों के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया और सड़क तथा जल निकासी परियोजना की आधारशिला रखी.
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अगले महीने से गोरखपुर चिड़ियाघर खोलने का ऐलान किया और बताया कि उसमें जानवरों को लाए जाने का काम शुरू हो गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।