होम त्तर भारत में अभी से क्यों महसूस होने लगी गर्मी, क्या खत्म हो गई ठंड
त्तर भारत में अभी से क्यों महसूस होने लगी गर्मी, क्या खत्म हो गई ठंड
नए साल के पहले महीने में जमकर ठंड पड़ी। फरवरी के पहले हफ्ते में भी ठंड का असर रहा, लेकिन एक हफ्ते पहले अचानक मौसम बदल गया। ठंड अप्रत्याशित रूप से कम हो गई और गर्मी बढ़ने लगी। अब धूप भी तीखी लगने लगी है। लोग मानने लगे हैं कि ठंड जा चुकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सचमुच ठंड खत्म हो गई और अगर हां तो ऐसा क्यों हुआ।
देश के अधिकांश हिस्सों की बात करें तो मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कहीं गर्मी पड़ने लगी है तो कुछ जगह बारिश फिर से ठंड करा रही है। मौसम विभाग इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ को वजह बता रहा है।
यूपी, एमपी में बारिश का है अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम खुश्क रहने का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल, बालाघाट में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। साथ ही यहां पर तूफान और बिजली कड़कने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। विदर्भ इलाके में भी अगले 24 घंटों के भीतर बारिश का अनुमान है। इसके बाद, मराठवाड़ा और महाराष्ट्र में भी ओलों के साथ बारिश हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश में 21 फरवरी को बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में हिमपात की चेतावनी दी गई। चमोली जिले में 7 फरवरी को ग्लेशियर बर्स्ट के बाद, बर्फबारी के अलर्ट को लेकर प्रशासन सतर्क है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर समेत के कई इलाकों की खातिर भी बर्फबारी की चेतावनी है। इन राज्यों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। मैदानी इलाकों में इस हफ्ते तापमान में गिरावट जारी रहेगी
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।