होम ऋषभ पंत करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे
ऋषभ पंत करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा विश्व रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में ऋषभ पंत 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऋषभ पंत के 715 रेटिंग प्वाइंट हैं और वह पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जिन्होंने 700 अंकों का आंकड़ा पार किया है. भारत के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक 662 तक ही पहुंचे थे. उनके अलावा फारूख इंजीनियर के 619 अंक थे. धोनी की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 19वां स्थान थी. 1973 में फारूख इंजीनियर भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 17वें स्थान पर पहुंचे थे.
लगातार चौथे टेस्ट में जड़ा अर्धशतक
ऑस्ट्रेलियाई दौरे से ही पंत जबरदस्त फॉर्म में हैं. सिडनी टेस्ट में पंत ने चौथी पारी में87 रनों की पारी खेली थी जिसकी बदौलत भारत यह टेस्ट ड्रॉ कराने में सफल रहा. इसके बाद ब्रिसबेन टेस्ट की चौथी पारी में पंत के नाबाद 89 रनों की पारी की बदौलत भारत ऐतिहासिक जीत हासिल करने में सफल रहा. इंंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट में भी पंत ने 91 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद चेन्नई में खेले गए दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 77 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।